CABINET MINISTER NEWS: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को शुरू हो गया। राजधानी कोलकाता के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 35 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, जिनमें 13 कैबिनेट मंत्री और 22 राज्य मंत्री शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत
राज्यपाल आर. एन. रवि ने सुबह 11 बजे से शुरू हुए समारोह में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलानी शुरू की। मंत्रिमंडल विस्तार के पहले चरण में मनोज उरांव, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शाश्वत मुखर्जी और अजय कुमार पोद्दार ने मंत्री पद की शपथ ली।
CABINET MINISTER NEWS: नए और अनुभवी चेहरों का संतुलन
सूत्रों के अनुसार, सरकार ने मंत्रिमंडल गठन में अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी है। प्रशासनिक अनुभव रखने वाले नेताओं को कैबिनेट स्तर की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है, जबकि कई नए चेहरों को राज्य मंत्री के रूप में मौका मिल सकता है।
इन नेताओं को मिल सकती है जगह
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जिन प्रमुख नामों की चर्चा रही, उनमेंअर्जुन सिंह, रूपा गांगुली, अशोक डिंडा,तपस रॉय, शंकर घोष, मालती राव रॉय, दीपक बर्मन, आनंदमय बर्मन, पूर्णिमा चक्रवर्ती, इंद्रनील खान, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, उमेश राय और सुमित्रा चट्टोपाध्याय समेत कई विधायकों के नाम शामिल हैं।
CABINET MINISTER NEWS: भाजपा संगठन के लिए अहम कदम
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विस्तार भाजपा सरकार के प्रशासनिक एजेंडे को गति देने के साथ-साथ संगठनात्मक संतुलन साधने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर सरकार व्यापक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रही है।
आगे की रणनीति पर नजर
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सभी की नजर विभागों के बंटवारे पर रहेगी। माना जा रहा है कि नई टीम के जरिए राज्य सरकार प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेगी।
ये भी पढ़े… 2027 फतह का ब्लूप्रिंट तैयार करेगी BJP! नितिन नवीन की अध्यक्षों संग अहम चर्चा आज







