
यमन के पास लाल सागर में भारतीय मालवाहक जहाज पर बड़ा हमला, विस्फोट के बाद समुद्र में डूबा जहाज
यमन के पास लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर विस्फोटक नाव से हमला हुआ, जिससे जहाज डूब गया। राहत अभियान में सभी 14 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। भारत सरकार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।













