
1 अप्रैल से रूस का पेट्रोल निर्यात बंद, 4 महीने तक रोक; भारत पर सीमित असर, चीन-तुर्किये पर दबाव
रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है, ताकि घरेलू आपूर्ति और कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके। इस कदम का असर चीन, तुर्किये और ब्राजील जैसे देशों पर ज्यादा पड़ने की संभावना है, जबकि भारत पर इसका सीधा प्रभाव सीमित माना जा रहा है।













