Home » जॉब - एजुकेशन » सीबीएसई 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% छात्र हुए पास

सीबीएसई 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% छात्र हुए पास

CBSE 10th Result 2026:

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम DigiLocker Results Portal के माध्यम से देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, मुख्य बोर्ड परीक्षा और सेकेंड बोर्ड परीक्षा के संयुक्त परिणाम के आधार पर इस वर्ष कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 96.78% रहा।

CBSE 10th Result 2026: कंपार्टमेंट छात्रों का प्रदर्शन भी बेहतर-

सीबीएसई के मुताबिक, कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्रों का प्रदर्शन भी पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है। इस बार कंपार्टमेंट का पास प्रतिशत 52.40% दर्ज किया गया, जबकि पिछले वर्ष यह 48.68% था। बोर्ड ने बताया कि सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं से जुड़ी जानकारी जल्द अलग से जारी की जाएगी।

CBSE 10th Result 2026: सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का प्रदर्शन-

विवरणआंकड़ेपंजीकृत छात्र6,64,027परीक्षा में शामिल छात्र6,63,777अंक सुधार के लिए शामिल छात्र5,13,955जिन छात्रों के अंक बेहतर हुए3,08,095 (59.95%)कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्र1,49,822कंपार्टमेंट में सफल छात्र78,503 (52.40%)मुख्य और सेकेंड परीक्षा मिलाकर कुल पास प्रतिशत96.78%

पहली बार हुई दो बोर्ड परीक्षाएं-

सीबीएसई ने वर्ष 2026 से कक्षा 10 के लिए पहली बार दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की। मुख्य बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुई, जबकि सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच हुई। यह परीक्षा वैकल्पिक थी और इसमें केवल वे छात्र शामिल हुए जिन्होंने अपने अंकों में सुधार के लिए आवेदन किया था।

मार्कशीट में किस परीक्षा के अंक होंगे-

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने दोनों परीक्षाएं दी हैं, उनकी अंतिम मार्कशीट में दोनों प्रयासों में से अधिक अंक वाले परिणाम को शामिल किया जाएगा।

मार्कशीट कैसे मिलेगी-

रेग्यूलर छात्रों की प्रिंटेड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, निजी (Private) अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत पते पर दस्तावेज भेजे जाएंगे। दिल्ली क्षेत्र के निजी अभ्यर्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र से भी मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे

यह भी पढ़े- UPPSC अभ्यर्थियों हो जाएं सतर्क, आवेदन करने की अंतिम तिथि आ गई नज़दीक