Cheetah ‘Mukhi’ news: भारत में जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ ने पांच शावकों को जन्म देकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को प्रोजेक्ट चीता के तहत इस बड़ी उपलब्धि की घोषणा की। 33 महीने की ‘मुखी’ भारत में जन्मी पहली मादा चीता है, जिसने देश की धरती पर ही सफलतापूर्वक प्रजनन किया है। वन्यजीव विशेषज्ञ इसे भारत की Cheetah Reintroduction Initiative के लिए एक मील का पत्थर मान रहे हैं।
मंत्री भूपेंद्र यादव का बयान
भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि की जानकारी ‘X’ पर देते हुए लिखा कि, “हाल के इतिहास में पहली बार भारत में जन्मे चीते ने यहां प्रजनन किया है। यह प्रोजेक्ट चीता की सफलता और देश के प्राकृतिक आवासों में इस प्रजाति की मजबूत वापसी के संकेतों में से एक है। माँ और पाँचों शावक स्वस्थ हैं।” उनके अनुसार, यह घटना भारत में चीतों की दीर्घकालिक आबादी के पुनर्वास की उम्मीदों को और मज़बूत करती है।
Cheetah ‘Mukhi’ news: बोत्सवाना ने हाल ही में दिए 8 नए चीते
13 नवंबर को बोत्सवाना ने Project Cheetah के अगले चरण के लिए भारत को 8 चीते भेंट किए थे। यह घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बोत्सवाना दौरे के दौरान हुई। मोकोलोडी नेचर रिज़र्व में भारत और बोत्सवाना के विशेषज्ञों द्वारा पकड़े गए चीतों को क्वारंटाइन सेंटर में छोड़े जाने की प्रक्रिया को राष्ट्रपति मुर्मू ने खुद देखा।
Cheetah ‘Mukhi’ news: कुनो राष्ट्रीय उद्यान में हो रहा स्थानांतरण
प्रोजेक्ट चीता को 17 सितंबर 2022 को लॉन्च किया गया था। इसके तहत, सितंबर 2022 में नामीबिया से 8 चीते, और फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते, कुनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में लाए गए थे।
चीते नए माहौल में ढल रहे हैं
पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, अधिकतर चीते अब कुनो के वातावरण में पूरी तरह एडजस्ट हो चुके हैं। 2023 में 75 साल बाद भारत में पहला चीता जन्म के बाद, 3 जनवरी 2024 को नामीबियाई चीता ‘आशा’ ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था।
यह भी पढ़ें: AYODHYA: अयोध्या में मोदी फहराएंगे त्रेता युग से प्रेरित विशेष ध्वज, क्या हैं विशेषताएँ?







