CJP Protest: ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी रोहित कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील यादव, उपनिरीक्षक गौरव और उपनिरीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं।
क्यों की गई कार्रवाई?
जानकारी के अनुसार, चारों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी कार्यशैली और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही की शिकायत मिली। मामले की जांच के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने सभी चारों पुलिसकर्मियों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निलंबित पुलिसकर्मियों में शामिल कुछ अधिकारी पहले भी कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रह चुके हैं। इनमें से कुछ पुलिसकर्मी विभिन्न थानों की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में भी तैनात रहे हैं और कई अहम मामलों की जांच का हिस्सा रह चुके हैं।
CJP Protest: पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े… Fake न्यूज फैलाने वालों को आनी चाहिए शर्म! अभिजीत दिपके की मौत वाले दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी सफा








