CJP PROTEST: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच मुंबई से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रिया यादव नाम की युवती भारी बारिश के बीच पुलिस वैन के सामने खड़ी होकर उसे आगे बढ़ने से रोकती नजर आ रही हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें “मुंबई की सुपरगर्ल” कहकर संबोधित कर रहे हैं।
पुलिस वैन के सामने खड़ी हुईं रिया
बुधवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क के पास छात्र और प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान रिया यादव पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गईं और वाहन को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बाद में कुछ प्रदर्शनकारियों को रिहा भी किया गया।
CJP PROTEST: रिया ने क्या कहा?
वायरल वीडियो में रिया यादव कहती दिखाई देती हैं कि यदि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाएगा तो नागरिकों को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ जो हुआ, वह गलत था और सरकार को छात्रों से संवाद करना चाहिए।
कौन हैं रिया यादव?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया यादव पेशे से अभिनेत्री, मॉडल और उद्यमी हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। उनका अपना पर्सनलाइज्ड क्लोदिंग ब्रांड “रियासत” भी है, जहां वह डिजाइनिंग का काम करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 1 लाख फॉलोअर्स हैं।
CJP PROTEST: मुंबई में कई जगह हुए प्रदर्शन
सीजेपी के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को मुंबई के कई इलाकों में प्रदर्शन हुए। दक्षिण मुंबई में कांग्रेस नेताओं के मार्च को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। चेंबूर और दादर में भी प्रदर्शन हुए, जहां बड़ी संख्या में लोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। कुछ स्थानों पर शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे।
13 मामले दर्ज, 400 लोगों पर कार्रवाई
मुंबई पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई से 22 जुलाई के बीच हुए प्रदर्शनों के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन और गैर-कानूनी जमावड़े के आरोप में 13 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अब तक करीब 400 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
मुंबई में छात्रों के समर्थन में लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी दौरान प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस पहुँची। तभी एक हिम्मती युवती पुलिस वैन के सामने चट्टान की तरह खड़ी हो गई।
रिया अहीर जैसी साहसी युवाओं को सलाम। 🫡
लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना… pic.twitter.com/d3O5B3ijYZ
— nitin yadav (@nitinyadav0940) July 22, 2026
ये भी पढ़े… लोकायुक्त की रेड में बड़ा खुलासा! बिजली कंपनी के ACE की ₹17.12 करोड़ की संपत्ति, बैंक खाते फ्रीज








