Home » नई दिल्ली » ‘श्रीराम और माता सीता का उड़ाया मजाक इसलिए…’ अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकने वाली महिला बरखा त्रेहन ने क्या बताया?

‘श्रीराम और माता सीता का उड़ाया मजाक इसलिए…’ अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकने वाली महिला बरखा त्रेहन ने क्या बताया?

संस्थापक अभिजीत दिपके

CJP Protest: जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकने की घटना के बाद पुरुष अधिकार कार्यकर्ता और पुरुष आयोग की अध्यक्ष बरखा त्रेहन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि यह कदम उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं के कथित अपमान के विरोध में उठाया।

श्रीराम और माता सीता का उड़ाया मजाक

मीडिया से बातचीत में बरखा त्रेहन ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान अभिजीत दिपके और उनके साथियों ने मंच से भगवान श्रीराम और माता सीता का मजाक उड़ाया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनका विरोध केवल कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ था।

बरखा त्रेहन ने कहा कि मैं शांतिपूर्ण विरोध की विरोधी नहीं हूँ और मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई जुड़ाव नहीं है। वहाँ चल रहा कार्यक्रम वास्तविक NEET मुद्दे से भटका हुआ था और पूरी तरह राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित था। मंच से भगवान श्रीराम और माता सीता का मजाक उड़ाया जा रहा था। मैंने अभिजीत दिपके पर केवल विरोध दर्ज कराने के लिए स्याही फेंकी। मैं किसी भी देवी-देवता के अपमान को स्वीकार नहीं कर सकती।

CJP Protest: मारपीट और बदसलूकी का भी लगाया आरोप

बरखा त्रेहन ने यह भी आरोप लगाया कि स्याही फेंकने के बाद CJP के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की, उनके बाल खींचे और बदसलूकी की। उन्होंने इस दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्याही फेंकने के बाद कुछ लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरे बाल खींचे। मैं दिल्ली पुलिस की आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे सुरक्षित बाहर निकाला। मैंने किसी तरह की हिंसा नहीं की थी, फिर भी मेरे साथ हिंसक व्यवहार किया गया। इसके साथ ही बरखा त्रेहन ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का नाम और छवि भी राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। उन्होंने कहा कि वह इसी बात से अवगत कराने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुँची थीं।

ये भी पढ़े… ‘मैं अपना व्रत कब तोडूंगा….!’ सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी बड़ी जानकारी