CJP Protest: NEET परीक्षा विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक सरकार NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को राजनीतिक करार दिया गया है।
सरकार बोली- इस्तीफे की मांग राजनीतिक
सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुरुआत में ही मामले की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। इसके बाद सरकार ने जांच कराई और पेपर लीक की वजहों को दूर करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए। ऐसे में इस्तीफे की मांग को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया गया है।
CJP Protest: पेपर लीक मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक NEET पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए भी सुधार लागू कर रही है।
संसद में चर्चा के लिए तैयार केंद्र
सरकारी सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली और NEET विवाद पर संसद में विस्तृत चर्चा से पीछे नहीं हटेगी। सरकार का कहना है कि वह विपक्ष के सवालों का जवाब देने और आवश्यक सुधारों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री पहले ही जता चुके हैं सख्त रुख
सरकार ने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही पेपर लीक को “घोर पाप” बता चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में सुधार दोनों पर काम कर रही है।
ये भी पढ़े… राहुल गांधी रिहा! दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, प्रियंका गांधी का बयान- ‘मेरे भाई सब बर्दाश्त कर लेंगे’








