Home » Trending » संसद मार्च हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस सख्त! 10 एफआईआर दर्ज, 250 से ज्यादा वीडियो की जांच शुरू

संसद मार्च हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस सख्त! 10 एफआईआर दर्ज, 250 से ज्यादा वीडियो की जांच शुरू

CJP Protest: संसद तक निकाले गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक 10 एफआईआर दर्ज की हैं और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान के लिए 250 से अधिक वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

चार थानों समेत कई स्थानों पर दर्ज हुए मामले

दिल्ली पुलिस के अनुसार संसद मार्ग थाने में चार, सीपी थाने में तीन तथा मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें संसद सत्र के दौरान हाई-सिक्योरिटी जोन में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का मामला भी शामिल है।

CJP Protest: आरएएफ जवान पर हमले का भी केस

पुलिस ने बताया कि आरएएफ जवान पर हमले, सरकारी वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी आरएएफ कर्मियों के साथ मारपीट करते और वाहन को नुकसान पहुंचाते दिखाई दिए हैं।

250 से ज्यादा वीडियो खंगाल रही पुलिस

जांच एजेंसियां उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान के लिए मोबाइल रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों और पुलिस के बॉडी-वॉर्न कैमरों से मिले 250 से अधिक वीडियो की जांच कर रही हैं। सभी मामले फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।

CJP Protest: बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़े थे प्रदर्शनकारी

सोमवार को पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे थे। इस दौरान बैरिकेड तोड़े गए और सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई।

दोनों पक्षों के लोग हुए घायल

पुलिस के मुताबिक हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आईं। मामले की जांच जारी है और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… NEET विवाद पर संसद में होगी चर्चा! सरकार बोली- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग सिर्फ राजनीतिक