Cm yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। यह उनके लिए वर्ष 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद पहला विदेशी दौरा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के उत्तर प्रदेश को “मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया” बनाने के लक्ष्य को अपनी प्राथमिकता बनाया है।
सिंगापुर में निवेशकों से मुलाकात
23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में मुख्यमंत्री 25 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसमें गूगल, एसटीटी ग्लोबल, जापफा ग्रुप, ओलम इंटरनेशनल, मैपलट्री, एआई सैट्स, एवीपीएन, जीएससी ग्रीन्स, ईडीपीआर सनसीप जैसी कंपनियों के साथ डेटा सेंटर, एग्रीबिजनेस, लॉजिस्टिक्स, क्लीन एनर्जी और सौर ऊर्जा निवेश पर चर्चा होगी। हॉस्पिटैलिटी, इंडस्ट्रियल पार्क, एविएशन और फिनटेक व स्टार्टअप सहयोग पर भी बात होगी।
Cm yogi: जापान में औद्योगिक और तकनीकी सहयोग
25 और 26 फरवरी को जापान दौरे में मुख्यमंत्री आठ प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। चर्चा के मुख्य विषय होंगे ऑटोमोबाइल निवेश (कुबोटा, सुजुकी, टोयो डेंसो), सेमीकंडक्टर (टोक्यो इलेक्ट्रॉन), इलेक्ट्रॉनिक्स (तोशिबा), ऑटोमोबाइल सप्लाई चेन, ग्रीन हाइड्रोजन (कनाडेविया) और हॉस्पिटैलिटी व रियल एस्टेट (मारुबेनी)।
Cm yogi: जी-टू-बी और राउंड टेबल बैठकों से संवाद
दौरे के दौरान आयोजित जी-टू-बी और राउंड टेबल बैठकों में मुख्यमंत्री सीधे निवेशकों से संवाद करेंगे। इसमें प्रदेश की औद्योगिक नीति, भूमि बैंक, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स और कौशल विकास जैसे पहलुओं पर चर्चा होगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी और संयुक्त परियोजनाओं का रास्ता साफ होगा।
ब्रांड यूपी और वैश्विक पहचान
मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक मंच पर “ब्रांड यूपी” को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 25 करोड़ नागरिकों की शक्ति, विशाल श्रमबल और तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश को उत्पादन और उपभोग का केंद्र बनाने में मदद कर रहा है।
वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में कदम
Cm yogi: चार दिन के दौरे में मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे, जहां मजबूत कानून व्यवस्था, नीति स्थिरता और तेज कनेक्टिविटी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। यह कदम प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने और “मेक इन यूपी” के विजन को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने में अहम साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े: अब सोने में निवेश हर आम आदमी के लिए आसान, NSE लाया 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स






