Breaking News
Home » नई दिल्ली » दिल्ली पुलिस का ‘CyHawk 4.0’ ऑपरेशन: साइबर ठगों पर बड़ा शिकंजा, 500 से ज्यादा केस दर्ज

दिल्ली पुलिस का ‘CyHawk 4.0’ ऑपरेशन: साइबर ठगों पर बड़ा शिकंजा, 500 से ज्यादा केस दर्ज

Delhi news: दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए ‘CyHawk 4.0’ ऑपरेशन के तहत ठगों पर कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के निर्देश पर शुरू हुए इस ऑपरेशन का मकसद पूरे साइबर क्राइम नेटवर्क को तोड़ना है। एक महीने तक चली खुफिया तैयारी में गृह मंत्रालय के I4C का भी पूरा सहयोग रहा।

फाइनेंशियल नेटवर्क पर सीधा वार

इस अभियान में पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों के लेन-देन वाले नेटवर्क को निशाना बनाया। फर्जी बैंक खाते, पैसे निकालने वाले एजेंट और अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। ये गिरोह फर्जी जॉब ऑफर, डिजिटल अरेस्ट का डर, टेलीमार्केटिंग फ्रॉड और फर्जी टेक सपोर्ट के जरिए लोगों को ठग रहे थे।

Delhi news: हजारों संदिग्धों से पूछताछ, कई गिरफ्तार

ऑपरेशन के दौरान 8,371 संदिग्धों से पूछताछ की गई। इनमें से 1,429 लोगों को पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया या फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत रिहा किया गया। वहीं, 2,203 लोगों को वित्तीय लेन-देन के मामलों में नोटिस जारी किए गए।

Delhi news: 500 के करीब FIR, पुराने केस भी सुलझे

दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 499 नई एफआईआर दर्ज कीं। साथ ही 324 पुराने साइबर क्राइम केस भी सुलझाए गए। NCRP पोर्टल से मिली 3,564 शिकायतों को संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से जोड़ा गया।

519 करोड़ की ठगी का खुलासा

Delhi news: जांच में 519 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का पता चला। पुलिस ने कई अवैध कॉल सेंटर बंद कराए और बड़ी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, सिम कार्ड और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। इन सभी की अब फोरेंसिक जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें: ‘दिव्य प्रेम’ में नया जादुई ट्विस्ट, शुद्धि और जीनू की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच