ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, महाशिवरात्रि की व्यस्तता में भी सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, महाशिवरात्रि की व्यस्तता में भी सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन Gorakhnath Temple में जनता दर्शन लगाया। महाशिवरात्रि जैसे विशेष पर्व की व्यस्तता के बीच भी उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर वहां आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया। बच्चों से उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा, ठिठोली की और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

Cm yogi: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन Gorakhnath Temple में जनता दर्शन लगाया। महाशिवरात्रि जैसे विशेष पर्व की व्यस्तता के बीच भी उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। रविवार सुबह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे। कुर्सियों पर बैठे फरियादियों से एक-एक कर बात की और आश्वस्त किया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि हर शिकायत पर संवेदनशीलता से ध्यान दिया जाए और तय समय में निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की कमी इलाज में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दी जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो पात्र लोग आयुष्मान योजना से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड तुरंत बनवाए जाएं, ताकि भविष्य में इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

Cm yogi: गोशाला में ‘भोलू’ को पुकारा तो दौड़ पड़ा बछड़ा

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला भी पहुंचे। गोसेवा उनकी दिनचर्या का हिस्सा रही है। उन्होंने गायों को अपने हाथों से रोटी और गुड़ खिलाया। इसी दौरान जब उन्होंने एक श्याम रंग के बछड़े को ‘ओ भोलू’ कहकर पुकारा तो वह दौड़ता हुआ उनके पास आ गया। मुख्यमंत्री ने उसे दुलारा और खिलाया। मंदिर परिसर में मौजूद एक मोर को भी उन्होंने अपने हाथों से रोटी के टुकड़े खिलाए।

बच्चों पर भी लुटाया स्नेह

Cm yogi: मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर वहां आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया। बच्चों से उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा, ठिठोली की और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी और एक बच्चे को गोद में लेकर अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की झलक भी दिखाता नजर आया।

 

ये भी पढ़े: अपराध से अर्थव्यवस्था तक: योगी के 9 सालों में कैसे बदला उत्तर प्रदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल