Cm yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोंडा के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले गोंडा दंगों, अव्यवस्था और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, लेकिन आज जिले की पहचान विकास और सुशासन से हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब प्रदेश में कोई भी दंगाई आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। यदि किसी ने धार्मिक उत्सवों में बाधा डालने की कोशिश की तो उसका वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा।
“2017 से पहले दंगाइयों के आगे झुकती थीं सरकारें”
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2015-16 के दौरान गोंडा में दुर्गा पूजा के समय दंगा कराने की कोशिश की गई थी। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन में भी बाधाएं खड़ी की जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों को संरक्षण देते थे और उनके सामने नतमस्तक हो जाते थे। लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज है और हर व्यक्ति सुरक्षित है।
Cm yogi: गोंडा की बदली पहचान
सीएम ने कहा कि एक समय ऐसा था जब गोंडा का नाम सुनते ही लोग दूरी बना लेते थे, लेकिन अब प्रदेश और देश में इसकी पहचान बदल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में गिना जाता था, जबकि आज यह स्वच्छ शहरों में शामिल हो चुका है।
Cm yogi: “विकास सिर्फ सैफई तक सीमित था”
योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विकास कार्य केवल सैफई तक सीमित थे। मेडिकल कॉलेज, बड़े संस्थान और अन्य सुविधाएं कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक ही पहुंचती थीं। अब गोंडा, बहराइच, बस्ती, श्रावस्ती समेत प्रदेश के लगभग हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं या निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती में एयरपोर्ट का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
अयोध्या को लेकर भी कही बड़ी बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले अयोध्या में राम का नाम लेने पर भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और नई अयोध्या पूरी दुनिया के सामने है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव प्रदेश की नई पहचान बना रहा है।
युवाओं को रोजगार और निवेश का दावा
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जा रही हैं। यूपी पुलिस की हालिया भर्तियों में गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के युवाओं को भी अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि अब निवेश केवल नोएडा और गाजियाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में भी उद्योग और निवेश पहुंच रहा है।
50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे कार्यक्रम में
Cm yogi: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी गई। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान कैसरगंज सांसद Karan Bhushan Singh ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना आदर्श और मार्गदर्शक बताया।
ये भी पढ़ें: cockroach: कॉकरोच कभी मरते क्यों नहीं? सिर कटने पर भी जिंदा, बिना नर के भी बढ़ा सकते हैं वंश








