Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का बड़ा असर, ₹8 हजार करोड़ के निवेश से यूपी में बनेगा 100 मेगावाट डेटा सेंटर

सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का बड़ा असर, ₹8 हजार करोड़ के निवेश से यूपी में बनेगा 100 मेगावाट डेटा सेंटर

Spread the love

Cm yogi: सिंगापुर/लखनऊ, 23 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन प्रदेश को बड़ी निवेश उपलब्धि मिली है। सिंगापुर की वैश्विक निवेश कंपनी Golden State Capital (जीएससी) ग्रीन्स ने उत्तर प्रदेश में 100 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए ₹8000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। इस उच्चस्तरीय बैठक में हरित और सतत निवेश की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई तथा स्वच्छ ऊर्जा आधारित परियोजनाओं में सहयोग के विभिन्न आयामों पर सहमति बनी।

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत मंथन

बैठक में भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रूफटॉप सोलर परियोजनाओं, बैटरी स्टोरेज और ग्रिड सपोर्ट सॉल्यूशंस, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ ऊर्जा संचालित ग्रीन इंडस्ट्रियल पार्कों के विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश में हरित ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निवेश और तकनीकी सहयोग के विकल्पों पर भी चर्चा हुई।

Cm yogi: क्लाइमेट फाइनेंस और रोजगार सृजन पर फोकस

पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए क्लाइमेट फाइनेंस, कार्बन उत्सर्जन में कमी और नवीकरणीय ऊर्जा संचालन से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रमों पर भी बातचीत हुई। इन पहलों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावनाएं तलाशी गईं, जिससे प्रदेश के युवाओं को ग्रीन सेक्टर में नए अवसर मिल सकें।

सतत विकास मॉडल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

Cm yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ और व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक विकास मॉडल के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निवेश के अनुकूल नीतियां, सुदृढ़ औद्योगिक इकोसिस्टम और तेज निर्णय प्रक्रिया प्रदेश को हरित ऊर्जा निवेश के लिए आदर्श गंतव्य बना रही हैं। उन्होंने जीएससी ग्रीन्स को प्रदेश में परियोजना विकास और अन्य निवेश संभावनाओं का सक्रिय अन्वेषण करने का आमंत्रण भी दिया।

 

ये भी पढ़े… ‘6650 करोड़ के निवेश पर लगी मुहर…’ सिंगापुर में पहले ही दिन छा गए CM योगी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments