CM Yogi In Singapore: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे का असर दिखने लगा है। दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश को 6,650 करोड़ रुपये के निवेश का बड़ा प्रस्ताव मिला है। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने राज्य में ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश के लिए तीन अहम एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इन परियोजनाओं से 20 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने का अनुमान है।
लखनऊ आने का निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे की जानकारी दी। उन्होंने डेटा सेंटर स्थापना के लिए समूह को लखनऊ आने का निमंत्रण भी दिया और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर स्तर पर निवेशकों को सहयोग देगी।
जेवर एयरपोर्ट के पास 3,500 करोड़ की टाउनशिप
पहली परियोजना के तहत Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) क्षेत्र में Noida International Airport के पास 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित टाउनशिप विकसित की जाएगी।
- निवेश: 3,500 करोड़ रुपये
- संभावित रोजगार: करीब 12,000
- प्रस्तावित शुरुआत: 2027
आपको बता दें कि यह परियोजना जेवर एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रहे शहरी क्षेत्र को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएगी।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बनेगा लॉजिस्टिक्स पार्क
दूसरी परियोजना कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ भूमि में लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास से जुड़ी है।
- निवेश: 650 करोड़ रुपये
- संभावित रोजगार: लगभग 7,500
- प्रस्तावित शुरुआत: 2027
यह लॉजिस्टिक्स पार्क प्रदेश की औद्योगिक और निर्यात गतिविधियों को नई गति देगा और सप्लाई चेन को मजबूत बनाएगा।
Had a productive meeting with Mr. Sumit Nanda, Chairman and Managing Director, Golden State Capital Pte. Ltd., along with his team, in Singapore today.
Discussed investment prospects in infrastructure, emerging technologies and strategic growth sectors in Uttar Pradesh,… pic.twitter.com/sQC8HZs74g
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2026
नोएडा/ग्रेटर नोएडा में हाइपरस्केल डेटा सेंटर
तीसरी परियोजना के तहत Noida/Greater Noida क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि पर 40 मेगावाट आईटी पावर क्षमता वाला हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जाएगा।
- निवेश: 2,500 करोड़ रुपये
- संभावित रोजगार: करीब 1,500
- प्रस्तावित शुरुआत: 2028
यह निवेश उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
CM Yogi In Singapore: रोजगार को मिलेगी मजबूती
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन हुए इन तीन एमओयू को प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने, शहरी विकास को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सुरक्षित, स्थिर और संभावनाओं से भरपूर गंतव्य बन चुका है।
ये भी पढ़े… मेरठ में बोले PM मोदी- ‘पहले से नंगी पड़ी कांग्रेस को कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?’






