ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर-जापान दौरा, मैग्लेव ट्रेन से लेंगे भविष्य की रफ्तार का अनुभव

योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर-जापान दौरा, मैग्लेव ट्रेन से लेंगे भविष्य की रफ्तार का अनुभव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर सीएम योगी के पहनावे की भी चर्चा हो रही है।

Cm yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के दौरे पर जा रहे हैं। इस विदेश यात्रा का मकसद प्रदेश में आधुनिक परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देना है। खास बात यह है कि अपने जापान दौरे के दौरान सीएम योगी दुनिया की सबसे एडवांस ट्रेन टेक्नोलॉजी में से एक मानी जाने वाली मैग्लेव ट्रेन में सफर भी करेंगे।

Cm yogi: मैग्लेव ट्रेन में करेंगे 100 KM की टेस्ट यात्रा

जापान में सीएम योगी करीब 100 किलोमीटर की मैग्लेव ट्रेन की परीक्षण यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यह ट्रेन मैग्नेटिक लेविटेशन यानी चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से कुछ ऊपर तैरते हुए चलती है, जिससे घर्षण लगभग खत्म हो जाता है। यही वजह है कि यह ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। जापान में टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को 2027 तक शुरू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इस तकनीक को भविष्य के हाईस्पीड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में देखा जा रहा है।

भगवा वस्त्र में ही करेंगे विदेश यात्रा

Cm yogi: इस दौरे को लेकर सीएम योगी के पहनावे की भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि वह सिंगापुर और जापान की यात्रा के दौरान अपने पारंपरिक भगवा वस्त्र में ही नजर आएंगे। हालांकि, इस बार वह सैंडल की जगह जूते पहनकर यात्रा करेंगे। जापान प्रवास के दौरान सीएम योगी वहां स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए भी जाएंगे। इस पूरे दौरे का फोकस उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार और निवेश के नए अवसर तलाशने पर रहेगा।

 

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा कदम, UP में 94,300 हेक्टेयर में बढ़ेगी प्राकृतिक खेती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल