ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर कूटनीति सफल? टेमासेक यूपी में करेगा बड़ा निवेश!

योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर कूटनीति सफल? टेमासेक यूपी में करेगा बड़ा निवेश!

CM Yogi Singapore visit: उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के पहले दिन विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठकें कीं। इन बैठकों में राज्य में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

टेमासेक होल्डिंग्स के चेयरमैन से अहम बैठक

दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने सिंगापुर की अग्रणी वैश्विक निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स के रथ टीओ ची हेन और उनकी टीम से मुलाकात की। इस दौरान टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और उत्तर प्रदेश में संभावित निवेश अवसरों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

CM Yogi Singapore visit: यूपी में निवेश का दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेमासेक को उत्तर प्रदेश में अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास समेत अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। बैठक में यह भी जानकारी साझा की गई कि टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी मणिपाल अस्पताल द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसके साथ ही असेंडाज़ की ओर से प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास के लिए करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना पर भी चर्चा हुई।

डेटा सेंटर और कौशल विकास में सहयोग की सहमति

बैठक में डेटा सेंटर, कौशल विकास और अन्य उभरते सेक्टर्स में निवेश व सहयोग की संभावनाओं पर सहमति बनी। यह सहयोग भविष्य उन्मुख अवसंरचना निर्माण और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में सहायक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और उभरते लॉजिस्टिक्स हब के बारे में जानकारी दी।

CM Yogi Singapore visit: ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और राज्य सरकार निवेशकों को पारदर्शी, त्वरित और निवेशक-अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार दीर्घकालिक और विश्वसनीय साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे रोजगार सृजन और तकनीकी क्षमता में इजाफा होगा।

निवेश के नए द्वार खुलने की उम्मीद

मुख्यमंत्री के इस सिंगापुर दौरे को उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद है कि इससे विदेशी निवेश की नई संभावनाएं खुलेंगी और प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इसी निवेश प्रोत्साहन अभियान के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वर्तमान में यूरोप दौरे पर हैं।

ये भी पढ़े… भारत-इजरायल रिश्तों में नया अध्याय, पीएम मोदी 9 साल बाद इजरायल यात्रा पर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल