Home » नई दिल्ली » दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ‘अपना घर आश्रम’ के वार्षिकोत्सव में लिया हिस्सा, बुजुर्गों से की मुलाकात

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ‘अपना घर आश्रम’ के वार्षिकोत्सव में लिया हिस्सा, बुजुर्गों से की मुलाकात

Delhi cm: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta रविवार (15 मार्च) को बूढ़पुर स्थित Apna Ghar Ashram के 12वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं। इस मौके पर संस्था का रजत जयंती समारोह भी मनाया गया। पिछले 26 वर्षों से यह संस्था बेसहारा, निराश्रित और बीमार लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही है। वर्तमान में इसके भारत में 70 से अधिक केंद्र संचालित हैं और विदेशों में भी इसकी सेवाओं का विस्तार लगातार हो रहा है।

अंत्योदय के विचार पर काम करने की बात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय Deendayal Upadhyaya के ‘अंत्योदय’ के विचार से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, सुरक्षा और सहायता पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता Shyam Jaju, सांसद Yogendra Chandolia और विधायक Raj Karan Khatri सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जनसेवा के इस कार्य के लिए ‘अपना घर आश्रम’ को शुभकामनाएं भी दीं।

Delhi cm: सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो

कार्यक्रम से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए। इन तस्वीरों में वह आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मिलकर उनसे बातचीत करती नजर आईं। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव व आशीर्वाद आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं।

बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना

Delhi cm: दिल्ली में बुजुर्गों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इनमें दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रमुख है, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के जरूरतमंद बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। ताजा व्यवस्था के मुताबिक 60 से 69 वर्ष के बुजुर्गों को 2,000 से 2,500 रुपये और 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 2,500 से 3,000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। फिलहाल इस योजना के 4.35 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं और सरकार पात्र लोगों का सत्यापन भी कर रही है।

 

ये भी पढ़ें: क्या भारत सच में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments