Delhi Government: दिल्ली सरकार ने महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। सरकार ने पूर्व पार्षद लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Delhi Government: महिला आयोग में इन सदस्यों की हुई नियुक्ति-
दिल्ली सरकार ने श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को दिल्ली महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यप्रणाली को नई ऊर्जा मिलेगी।
Delhi Government: CMO ने बताई नियुक्तियों की अहमियत-
सीएमओ दिल्ली ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नई टीम के गठन से महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी और तेज होगी।
निर्मल जैन बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष-
दिल्ली सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का भी पुनर्गठन करते हुए निर्मल जैन को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को आयोग का सदस्य बनाया गया है।
सरकार ने समावेशी विकास पर दिया जोर-
सीएमओ दिल्ली ने कहा कि इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सरकार के मुताबिक, यह कदम सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े- कनाडा में 139 मिलियन डॉलर की ड्रग्स जब्त, भारतीय मूल के कई ट्रक ड्राइवर समेत 19 गिरफ्तार








