Home » नई दिल्ली » Delhi MCD Bypoll Results: 12 वार्डों में भाजपा की 7 पर जीती, आप की 3 और कांग्रेस की एक सीट में बढ़त

Delhi MCD Bypoll Results: 12 वार्डों में भाजपा की 7 पर जीती, आप की 3 और कांग्रेस की एक सीट में बढ़त

दिल्ली उपचुनाव में भाजपा 7, आप 3 और कांग्रेस 1 सीट पर विजयी

Delhi MCD Bypoll Results: नई दिल्ली, 3 दिसंबर। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए हैं। सभी 12 सीटों में से भाजपा ने 7 सीटें, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस व ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भाजपा को 2 सीटों का नुकसान हुआ है।

Delhi MCD Bypoll Results: दिल्ली उपचुनाव में भाजपा 7, आप 3 और कांग्रेस 1 सीट पर विजयी
दिल्ली उपचुनाव में भाजपा 7, आप 3 और कांग्रेस 1 सीट पर विजयी

Delhi MCD Bypoll Results: भाजपा को 2 सीटों का नुकसान, फिर भी बढ़त कायम


Delhi MCD Bypoll Results: वार्ड नंबर 128 ढीचाऊं कलां से भाजपा की रेखा रानी ने चुनाव जीता है। वार्ड 198 विनोद नगर से बीजेपी की सरला चौधरी, वार्ड 65 अशोक विहार से वीणा असीजा, वार्ड 74 चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता और वार्ड 56 शालीमार बाग से भाजपा की अनीता जैन ने जीत हासिल की है। इसके अलावा, वार्ड क्षेत्र चांदनी महल से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान ने चुनाव जीता। वहीं, वार्ड 35 मुंडका से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनिल लाकड़ा और वार्ड नंबर 164 दक्षिणपुरी से आप उम्मीदवार रामस्वरूप कनौजिया ने चुनाव जीत लिया। इसके अलावा, संगम विहार वार्ड 163 ए से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने जीत दर्ज की है।

दिल्ली उपचुनाव में भाजपा 7, आप 3 और कांग्रेस 1 सीट पर विजयी
दिल्ली उपचुनाव में भाजपा 7, आप 3 और कांग्रेस 1 सीट पर विजयी

दिल्ली के तीनों दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण चुनाव

Delhi MCD Bypoll Results: इस बार के उपचुनाव को दिल्ली के तीनों दलों (भाजपा, कांग्रेस और आप) के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह नतीजे राजधानी की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। चुनाव नतीजों में भाजपा अपनी जीत से उत्साहित है। भाजपा के पास अब तक 115 पार्षद थे, जबकि आप के पास 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 और कांग्रेस के पास 8 पार्षद थे। इस उपचुनाव में 7 सीटें जीतने के बाद भाजपा के पार्षदों की संख्या 122 तक पहुँच गई है। वहीं, आप के पार्षद बढ़कर 102 हो गए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 9 हो गई है।

Written By- Yamini Yadav

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: जहरी गैस पी रही NCR की जनता?