Delhi news: दिल्ली विधानसभा को लगातार मिल रही बम धमकियों और हालिया सुरक्षा चूक के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष Vijender Gupta की सुरक्षा बढ़ाकर अब ‘Z’ श्रेणी कर दी गई है। इस फैसले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले से काफी ज्यादा कड़ी हो गई है।
लगातार धमकियों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, 23 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र के बाद से विधानसभा और अध्यक्ष कार्यालय को 6-7 धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में एक शख्स कार से गेट नंबर-2 का बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गया था और अध्यक्ष के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखकर लौट गया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया।
Delhi news: अब 24 घंटे मिलेगी हाई सिक्योरिटी
नई ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत विजेंद्र गुप्ता को 24 घंटे सुरक्षा दी जाएगी। उनके साथ हर समय एक एस्कॉर्ट कार रहेगी और पूरी टीम उनकी निगरानी करेगी। साथ ही विधानसभा परिसर की सुरक्षा को भी और मजबूत किया जा रहा है।
क्या होती है ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा?
Delhi news: ‘Z’ कैटेगरी देश की चौथी सबसे बड़ी सुरक्षा श्रेणी मानी जाती है, जो उन लोगों को दी जाती है जिन पर खतरा ज्यादा होता है। इसमें करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिनमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल रहते हैं। कुछ कमांडो हमेशा व्यक्ति के साथ पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के रूप में रहते हैं। इस सुरक्षा घेरे में आगे पायलट गाड़ी चलती है और पीछे एस्कॉर्ट वाहन होता है। रहने के स्थान पर भी कड़ी सुरक्षा रहती है, जहां हर आने-जाने वाले की जांच होती है। साथ ही खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पहले से ही रूट और कार्यक्रमों की जांच करती हैं। कुल मिलाकर, बढ़ते खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को रोका जा सके।
ये भी पढ़े: 14 साल बाद खत्म हुआ गोविंदा परिवार का विवाद, कृष्णा- सुनीता आहूजा का इमोशनल रीयूनियन








