Home » नई दिल्ली » Delhi news: दिल्ली में हैरान करने वाली हरकत, शादी के दबाव के लिए ढाई साल के बच्चे का अपहरण

Delhi news: दिल्ली में हैरान करने वाली हरकत, शादी के दबाव के लिए ढाई साल के बच्चे का अपहरण

DELHI NEWS

Delhi news: राजधानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने एक महिला पर जबरन शादी का दबाव बनाने के लिए उसके ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। हालांकि पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चे को मुरादाबाद से सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी वसीम को गिरफ्तार भी कर लिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई कि शादी के लिए कोई इतनी हद तक कैसे जा सकता है।

Delhi news: क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में रहने वाली एक महिला हर मंगलवार को यमुना बाजार के हनुमान मंदिर के पास खाने-पीने की दुकान लगाती है। वहीं आसपास रहने वाला वसीम पिछले एक साल से उस महिला पर शादी का दबाव डाल रहा था। महिला के इनकार के बाद दोनों के बीच घटना वाले दिन झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद गुस्से में वसीम पार्क में खेल रहे महिला के ढाई साल के बेटे को उठा ले गया। घबराई हुई महिला ने तुरंत पुलिस को PCR कॉल की।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

डीसीपी नॉर्थ राजा बन्थिया के अनुसार, वसीम के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उसे ट्रेस करना मुश्किल था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि वसीम की बहन मुरादाबाद में रहती है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम रात में ही मुरादाबाद पहुंची और आरोपी को उसकी बहन के घर से पकड़ लिया। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में वसीम ने कबूल किया कि वह महिला पर शादी का दबाव बनाने के लिए बच्चे को उठा ले गया था। पुलिस के अनुसार, वसीम पहले भी चोरी और स्नैचिंग के मामलों में पकड़ा जा चुका है।

 

यह भी पढ़ें: Indore news: इंदौर में दिल दहला देने वाला खुलासा, 2 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले को चार बार उम्रकैद!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments