Delhi news: राजधानी के द्वारका इलाके के नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव एक कमरे से बरामद किए गए हैं। मृतकों की उम्र करीब 40 और 45 साल बताई जा रही है।
हाल ही में किराए पर लिया था कमरा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों ने कुछ ही दिन पहले यह कमरा किराए पर लिया था। पुलिस जांच में उनके शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Delhi news: 400 रुपये के विवाद में युवक की हत्या
इसी बीच दिल्ली के दयालपुर इलाके से एक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां महज 400 रुपये के विवाद में 26 साल के युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान न्यू मुस्तफाबाद निवासी कैफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कैफ ने आरोपियों से 400 रुपये उधार लिए थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और शुक्रवार शाम को उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय
Delhi news: राजधानी में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जहां मामूली विवाद भी जानलेवा बन जाते हैं। खासतौर पर युवाओं में बढ़ता गुस्सा और हिंसक प्रवृत्ति एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। कई मामलों में नाबालिगों की संलिप्तता भी सवाल खड़े करती है कि आखिर उन्हें इस राह पर कौन धकेल रहा है।
ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत








