Home » नई दिल्ली » दिल्ली-NCR की हवा बनी आफत, कोहरे के बाद भी नहीं मिली राहत

दिल्ली-NCR की हवा बनी आफत, कोहरे के बाद भी नहीं मिली राहत

Spread the love

Delhi pollution news: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की तीव्रता में अस्थायी कमी जरूर आई है, लेकिन वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI ‘गंभीर’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और डीपीसीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के जहांगीरपुरी और वजीरपुर में AQI 426 दर्ज किया गया। डीटीयू क्षेत्र में 425, आईटीओ और सिरिफोर्ट में 402, जबकि विवेक विहार में 411 AQI रिकॉर्ड हुआ। कई अन्य इलाकों में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

एनसीआर के अन्य शहरों में भी प्रदूषण से राहत नहीं है। नोएडा के सेक्टर-1 और सेक्टर-125 में AQI 410 से अधिक रहा, जबकि गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र में 410, संजय नगर में 362 और इंदिरापुरम में 336 AQI दर्ज किया गया।

Delhi pollution news: मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी थी, लेकिन सुबह के समय कोहरा हल्का रहा। 17 और 18 दिसंबर को हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 23–25 डिग्री और न्यूनतम 9–11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बच्चों की सेहत को लेकर स्कूलों के लिए एडवाइजरी

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए एहतियातन निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 6 और उससे ऊपर की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में संचालित की जाएगी, ताकि छात्रों पर प्रदूषण का असर कम हो। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हवा की रफ्तार नहीं बढ़ती और स्थानीय प्रदूषण स्रोतों पर सख्ती नहीं होती, तब तक एनसीआर को जहरीली हवा से राहत मिलना मुश्किल है

ये भी खबरें पढ़े… बरेली में निकाह की दावत पर विवाद: हिंदुओं को बुलाने से नाराज ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, शिकायत बाद में वापस

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments