Home » राष्ट्रीय » दिल्ली-मुंबई में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवायजरी

दिल्ली-मुंबई में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवायजरी

Delhi Rain Flight:

Delhi Rain Flight: देश के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून का असर अब हवाई यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में हुई भारी बारिश के कारण कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा। मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए यात्रा सलाह जारी करते हुए हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है। साथ ही यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की भी सलाह दी गई है।

इंडिगो ने उड़ान स्थिति जांचने की दी सलाह

इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के चलते उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है और कंपनी की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नियमित रूप से जांचते रहें। इसके अलावा, बारिश के कारण शहर में ट्रैफिक धीमा होने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह भी दी गई है। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सहायता के लिए उसकी टीमें हर समय उपलब्ध हैं।

Delhi Rain Flight: एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने भी जारी की चेतावनी

एयर इंडिया ने भी एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानें प्रतिकूल मौसम के कारण प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। वहीं स्पाइसजेट ने दिल्ली और मुंबई दोनों शहरों में भारी बारिश के कारण प्रस्थान, आगमन और कनेक्टिंग उड़ानों पर असर पड़ने की संभावना जताई है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपनी उड़ानों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने का अनुरोध किया है।

Delhi Rain Flight: मानसून के चलते यात्रा की पहले से करें योजना

भारी बारिश के कारण दिल्ली और मुंबई के कई इलाकों में सामान्य यातायात भी प्रभावित हुआ है, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचने में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं, पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें और किसी भी बदलाव की जानकारी के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नियमित अपडेट देखते रहें। मौसम सामान्य होने तक उड़ानों के समय में बदलाव या देरी की संभावना बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें…कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अब राजनीति नहीं करेंगे, धर्म रक्षा के काम में जुटेंगे