Home » News » कितने पढ़े-लिखे हैं पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान? जानिए उनकी पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर,

कितने पढ़े-लिखे हैं पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान? जानिए उनकी पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर,

कितने पढ़े-लिखे हैं पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान? जानिए उनकी पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर,

Dharmendra Pradhan Education: देश की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल धर्मेंद्र प्रधान आज एक बार फिर चर्चा में हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उनका नाम राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने छात्रों से जुड़े विवाद और बढ़ते विरोध के बीच अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंपा।लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कितने पढ़े-लिखे हैं? आइए जानते हैं उनकी शिक्षा, छात्र राजनीति और केंद्रीय मंत्री बनने तक का पूरा सफर।

एंथ्रोपोलॉजी (मानवशास्त्र) में है मास्टर डिग्री

धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा भी ओडिशा में ही हुई। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने तालचेर कॉलेज से स्नातक (Graduation) किया।इसके बाद उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी (मानवशास्त्र) विषय में एमए (Master’s Degree) हासिल की। छात्र जीवन के दौरान ही वे शिक्षा और छात्रों के मुद्दों पर काफी सक्रिय रहे, जिसने आगे चलकर उनके राजनीतिक करियर की नींव रखी।

Dharmendra Pradhan Education: छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर

विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान धर्मेंद्र प्रधान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े। छात्र हितों के लिए उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें जल्द ही छात्र राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा बना दिया।बाद में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और अपनी कार्यशैली के दम पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने।

Dharmendra Pradhan Education: ऐसे पहुंचे राष्ट्रीय राजनीति तक

धर्मेंद्र प्रधान ने वर्ष 2000 में पहली बार ओडिशा विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद 2004 में लोकसभा सांसद चुने गए और बाद में राज्यसभा सदस्य भी रहे। वर्तमान में वह ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।राष्ट्रीय राजनीति में धर्मेंद्र प्रधान ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। शिक्षा मंत्रालय से पहले वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, इस्पात तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता जैसे अहम मंत्रालयों का नेतृत्व कर चुके हैं।

2021 में बने शिक्षा मंत्री, आज दिया इस्तीफा

जुलाई 2021 में धर्मेंद्र प्रधान को देश का केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया गया था। उन्होंने नई शिक्षा नीति और शिक्षा क्षेत्र में कई सुधारों पर काम किया। हालांकि, आज उन्होंने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। उनके इस्तीफे की पुष्टि कई राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों और आधिकारिक स्रोतों ने की है।

ये भी पढ़े…..पद छोड़ते ही X बायो से हटाया ‘Education Minister’… इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बड़ा कदम