Home » मध्य प्रदेश » धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- जल्द होगी शादी, गुरु की आज्ञा के बाद माता की पसंद से होगा विवाह

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- जल्द होगी शादी, गुरु की आज्ञा के बाद माता की पसंद से होगा विवाह

Dhirendra Shastri Marriage:
Spread the love

Dhirendra Shastri Marriage: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विवाह निश्चित रूप से होगा और जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि यह फैसला उनकी व्यक्तिगत इच्छा से नहीं, बल्कि गुरु की आज्ञा और माता की पसंद के अनुसार होगा। उन्होंने बताया कि गुरु की आज्ञा मिल चुकी है और उन्होंने अपनी माता से भी लड़की देखने के लिए कह दिया है। उनका कहना है कि जीवन में जो भी बातें उन्होंने कही हैं, वे देर से ही सही, पूरी हुई हैं।

बद्रीनाथ में 21 दिन की साधना

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह जल्द ही बद्रीनाथ में 21 दिनों की साधना करेंगे, जिसमें पांच दिन की विशेष तपस्या भी शामिल होगी। साधना पूर्ण होने के बाद विवाह प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।

Dhirendra Shastri Marriage: पहले भी उठती रही हैं चर्चाएं

उनकी शादी को लेकर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है। फरवरी 2023 और नवंबर 2025 में कथावाचक जया किशोरी के साथ नाम जुड़ने की अटकलें चली थीं, हालांकि दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

Dhirendra Shastri Marriage: प्रपोजल और विवादित घटनाओं का जिक्र

एक टीवी इंटरव्यू में शास्त्री ने बताया था कि उन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए जो उन्हें और उनके परिवार को समझ सके। उन्होंने कहा था कि उन्हें ‘वाइफ’ नहीं, ‘अर्धांगिनी’ चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ महिलाओं ने शादी के प्रस्ताव दिए, यहां तक कि एक महिला ने व्रत-पूजा का हवाला देकर शादी की मांग की और इनकार पर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।

शादियों से जुड़ी घटनाओं पर जताई थी चिंता

पिछले वर्ष सिडनी में कथा के दौरान उन्होंने हाल के हत्याकांडों का जिक्र करते हुए कहा था कि ऐसी घटनाओं से लोग शादी से डरने लगे हैं। मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा था कि भगवान की कृपा से उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। फिलहाल शास्त्री के ताजा बयान के बाद उनके अनुयायियों में उत्सुकता बढ़ गई है और सभी को उनकी ‘शुभ सूचना’ का इंतजार है।

यह भी पढे़ : आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 20 मजदूरों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments