Home » राष्ट्रीय » झाड़ू के नीचे रख दें एक सिक्का, दिवाली की रात क्यों किया जाता है ये उपाय?

झाड़ू के नीचे रख दें एक सिक्का, दिवाली की रात क्यों किया जाता है ये उपाय?

Diwali Night: दिवाली की रात झाड़ू के नीचे क्यों रखा जाता है सिक्का ?

Diwali Night: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली की रात मां लक्ष्मी का आगमन होता है और भक्त उनसे सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर पूजा-पाठ और दीपदान के साथ कई पारंपरिक उपाय भी किए जाते हैं। इन्हीं में से एक उपाय झाड़ू के नीचे सिक्का रखने से जुड़ा है। मान्यता है कि दिवाली की रात यह उपाय करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

झाड़ू के नीचे सिक्का रखने का क्या है उपाय?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात सोने से पहले घर में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू के नीचे एक रुपये या चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है और आर्थिक परेशानियां दूर करने में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस उपाय को दिवाली की रात चुपचाप करने की परंपरा बताई जाती है।

Diwali Night: झाड़ू का मां लक्ष्मी से क्या है संबंध?

हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। इसे घर की साफ-सफाई और दरिद्रता दूर करने का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि दिवाली से पहले घरों की विशेष सफाई की जाती है। मान्यता है कि साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। झाड़ू का सम्मान करना भी इसी धार्मिक परंपरा का हिस्सा माना जाता है।

दिवाली की रात सिक्के से जुड़ा एक और उपाय

धन प्राप्ति के लिए दिवाली की रात 12 बजे से 12:30 बजे के बीच एक अन्य उपाय भी बताया गया है। इसके अनुसार, आसपास पीपल, आंवला या बेलपत्र का पेड़ हो तो उसके नीचे जाकर घर लौटने के बाद लक्ष्मी पूजन स्थल पर प्रणाम करना चाहिए। इसके बाद पूजा में रखे एक रुपये या चांदी के सिक्के को अपनी तिजोरी या अलमारी में रख देना चाहिए। मान्यता है कि इससे कर्ज से मुक्ति और धन की आवक बढ़ती है।

Diwali Night: कौड़ी और हल्दी से जुड़ा उपाय

दिवाली की रात धन-समृद्धि के लिए कौड़ी और हल्दी का उपाय भी किया जाता है। इसके लिए पांच साबुत सुपारी, काली हल्दी और पांच कौड़ियों को गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांध लें। लक्ष्मी पूजन के दौरान इसे चांदी की कटोरी या थाली में रखकर मां लक्ष्मी के साथ पूजा करें। अगले दिन इस पोटली को धन रखने वाले स्थान पर रखने की मान्यता है।

शंख और घंटी बजाने का धार्मिक महत्व

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर की नकारात्मकता और दरिद्रता दूर होती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी के सामने देसी घी का सात या नौ मुखी दीपक जलाने का विधान भी बताया गया है। ये सभी उपाय धार्मिक आस्था और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं।

 

ये भी पढ़ें…बाबरी विध्वंस देखकर रो पड़ी थीं सोनिया गांधी, बोलीं- लंबी लड़ाई लड़नी थी