Home » Foreign Affairs » मोदी-ट्रंप के बीच 40 मिनट फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक तनाव पर चर्चा

मोदी-ट्रंप के बीच 40 मिनट फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक तनाव पर चर्चा

Donald trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बना हुआ है और हाल ही में इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच हुई शांति वार्ता भी असफल रही।

भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। बातचीत के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से कहा कि भारत के लोग उनसे काफी लगाव रखते हैं।

Donald trump: अमेरिकी राजदूत का बयान और आगे की योजना

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ, जिनमें क्षेत्रीय शांति और हालिया शांति वार्ताओं में भारत की संभावित भूमिका भी शामिल रही। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत का दौरा कर सकते हैं।

पहले हुई बातचीत का जिक्र

Donald trump: इससे पहले 24 मार्च को भी पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर चर्चा की गई थी। भारत ने हमेशा क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति बहाल करने का समर्थन किया है।

 

ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मजदूरों की मौत

Leave a Comment