Home » राष्ट्रीय » Dwarka Police: द्वारका पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग का शूटर पकड़ा

Dwarka Police: द्वारका पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग का शूटर पकड़ा

Dwarka Police

Dwarka Police: द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) टीम ने काला जठेड़ी-ओम प्रकाश गिरोह के एक सक्रिय सहयोगी मनीष उर्फ मिशु को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष को द्वारका नाला रोड पर पकड़ा गया, जहां उसके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार शूटर की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनीष उर्फ मिशु (19) के रूप में हुई है, जो झरोड़ा कलां, दिल्ली का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, मिशु किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से बरामद हथियारों से यह साफ हो गया कि वह गंभीर अपराध करने की तैयारी में था।

Dwarka Police: गैंग से जुड़े अहम खुलासे

पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसने करीब 16-17 दिन पहले तीन पिस्टल और दस कारतूस खरीदे थे, जिनमें से एक हथियार उसके साथी के पास है, जो फरार है। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि ये हथियार मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर से मंगवाए गए थे।

पुलिस की बड़ी कामयाबी

एटीएस टीम को द्वारका और आसपास के इलाकों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और अवैध हथियारों की सप्लाई पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी दी गई थी। टीम की मुस्तैदी से एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम किया गया, और ‘नो गन्स, नो गैंग्स’ अभियान के तहत जांच जारी है।

Leave a Comment