Home » मनोरंजन » ‘दिव्य प्रेम’ में नया जादुई ट्विस्ट, शुद्धि और जीनू की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच

‘दिव्य प्रेम’ में नया जादुई ट्विस्ट, शुद्धि और जीनू की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच

Spread the love

Entertainment: सन नियो के शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में अब एक नया जादुई ट्विस्ट आने वाला है, जिससे कहानी और भी मजेदार और रोमांचक हो जाएगी। जल्द ही शो में दो नए प्यारे किरदार शामिल होने वाले हैं, जो कहानी में और ज्यादा मस्ती, रहस्य और रोमांच जोड़ेंगे। चाइल्ड आर्टिस्ट रिद्धि शर्मा और अनफ खत्री, जो शुद्धि और जीनू के किरदार में नजर आएँगे। ये दोनों किरदार उम्र में छोटे जरूर हैं, लेकिन शो की कहानी में इनका रोल बहुत खास होगा। दोनों ही कलाकार इस शो का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

रिद्धि शर्मा का किरदार ‘शुद्धि’

शुद्धि के किरदार में नजर आने वाली रिद्धि शर्मा ने कहा, “मैं इस शो में शुद्धि का किरदार निभा रही हूँ और मुझे बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि वह एक खास किरदार है। उसे सफाई बहुत पसंद है, इतना कि कभी-कभी लगता है जैसे उसके पास कोई सुपरपॉवर हो। मुझे उसकी जादुई चोटी सबसे ज्यादा पसंद है, क्योंकि जब भी आसपास कोई खतरा होता है, वह खुद खड़ी हो जाती है और बता देती है कि बुरे लोग कहाँ छिपे हैं। मुझे उसका छोटा झाड़ू भी बहुत अच्छा लगता है, जो किसी सुपरहीरो के गैजेट जैसा है। शुद्धि का रोल करना बहुत मजेदार होगा क्योंकि वह प्यारी, समझदार है और हमेशा अपनी टीम की मदद करती है। ऐसा लगता है जैसे मैं एक छोटी डिटेक्टिव और सुपरहीरो का रोल निभा रही हूँ।”

Entertainment: अनफ खत्री का किरदार ‘जीनू’

जीनू का किरदार निभा रहे अनफ खत्री ने कहा, “मैं जीनू का किरदार निभा रहा हूँ और मैं बहुत उत्साहित हूँ, क्योंकि वह बहुत क्यूट, मजेदार और जादुई है। जीनू ऐसा लड़का है जो बिना कोशिश किए ही सबको हँसा देता है, क्योंकि उसे इंसानों की दुनिया ठीक से समझ नहीं आती। कभी-कभी वह मजेदार बातें करता है और कभी उसका जादू गड़बड़ हो जाता है, जिससे बड़ी मजेदार स्थिति बन जाती है। यह वैसा ही है जैसे हम गेम में कुछ और करना चाहते हैं, लेकिन कुछ और ही हो जाता है। मुझे ये सारे मजेदार सीन करने में बहुत मज़ा आने वाला है। जीनू एक छोटे जादूगर और सुपरहीरो जैसा है, जो गलती करने के बाद भी अपने अच्छे दिल से सबकी मदद करता है।”

कहानी में नया जादुई मोड़

Entertainment: अब तक शो में दर्शकों ने सप्पू और तारा को अपनी जादुई शक्तियों को खोजते हुए देखा है। अब शुद्धि और जीनू के आने से जादू की दुनिया और बड़ी और रोमांचक हो जाएगी। चारों मिलकर बुराई से लड़ेंगे और दुनिया को बचाने की कोशिश करेंगे। इस जादुई कहानी को देखने के लिए देखें ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’, हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

 

ये भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ पर अमेरिका का दावा, हमने हर मकसद हासिल किया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments