ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा हादसा में अब तक 13 लोगों की मौत धुंद कोहरा बना दुर्घटना की वजह

मथुरा हादसा में अब तक 13 लोगों की मौत धुंद कोहरा बना दुर्घटना की वजह

मंगलवार तड़के दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से 7 बसें और 3 छोड़ी गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
मथुरा हादसा में अब तक 13 लोगों की मौत

Expressway accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा देखने को मिला। बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई। परीक्षण के बाद 13 मौतें कंफर्म बताई गई है जबकि करीब 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीषण हादसे में 13 की मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जो भी शव मिले थे उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था। अब तक 13 मौतें कन्फर्म हैं। जो मलबा और अवशेष मिले थे, उन्हें मोर्चरी भेजा गया था। तीन शवों की पहचान हुई है। शेष जो जले और अधजले शव हैं, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के माध्यम से की जाएगी।

Expressway accident: शवों का पोस्टमार्टम जारी

उन्होंने आगे कहा कि पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है। शेष जो शव हैं, उनके अंतिम संस्कार बेहद सम्मानपूर्वक ढंग से किए जाएंगे। जिन शवों की पहचान हो चुकी है, उनके परिजन हमारे संपर्क में हैं। पुलिस द्वारा पूरे मामले में एक एफईआर दर्ज की गई है, जिससे पूरे घटनाक्रम की हर स्थिति का पता चल सके।

Expressway accident: जीरो विजिबिलिटी बनी हादसा की वजह

मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय दृश्यता लगभग जीरो थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सीएम योगी का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढे़ : लोकसभा में ‘VB-जी राम जी’ बिल पर हंगामा, प्रियंका और थरूर ने जताया विरोध

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल