Home » Uncategorized » आरबीआई ने प्लास्टिक नोट वाले वायरल दावे की हवा निकाली: 30 जून 2026 को कागजी नोट बंद है फ़र्ज़ी खबर

आरबीआई ने प्लास्टिक नोट वाले वायरल दावे की हवा निकाली: 30 जून 2026 को कागजी नोट बंद है फ़र्ज़ी खबर

Fake currency: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज खूब दौड़ रहा है – “30 जून 2026 से कागजी नोटों को बंद कर देगा, अब सिर्फ प्लास्टिक वाले नोट चलेंगे!” सुनकर कई लोग घबरा भी गए कि कहीं उनके पास रखे नोट बेकार न हो जाएं। लेकिन ठहरिए, पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे की पोल खोल दी है। पीआईबी ने साफ किया कि आरबीआई ने ऐसा कोई ऐलान ही नहीं किया। न 30 जून 2026 की कोई तारीख तय है, न ही कागजी नोटों को वापस लेने का कोई प्लान। एजेंसी ने लोगों से कहा है कि व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी और फेसबुक की उड़ती खबरों पर भरोसा मत करो। मुद्रा-बैंकिंग से जुड़ी कोई भी बात सिर्फ आरबीआई और सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या बयान से ही चेक करो।

Fake currency: प्लास्टिक नोटों पर चर्चा

अब इसका मतलब ये नहीं कि आरबीआई प्लास्टिक नोटों के बारे में सोच ही नहीं रहा। 5 जून 2026 को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया था कि पॉलीमर यानी प्लास्टिक नोटों पर चर्चा चल रही है, लेकिन ये अभी शुरुआती स्टेज में है। कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है। आरबीआई ने ये भी याद दिलाया कि आज के बैंक नोट 100% कॉटन वाले खास कागज से बनते हैं। अगर भविष्य में नया डिजाइन या नया मटीरियल आता भी है, तो पुराने नोट तुरंत गायब नहीं होंगे। नए और पुराने नोट कुछ समय तक साथ-साथ चलेंगे। पुराने नोट धीरे-धीरे तभी हटेंगे जब वो घिस जाएं या खराब हो जाएं।

सुरक्षित हैं नोट

Fake currency: तो फिलहाल आपकी जेब में रखे 10, 20, 50, 100, 200, 500, 2000 के नोट बिल्कुल सुरक्षित हैं। इन्हें बदलने या टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। 30 जून 2026 से कागजी नोट बंद बताने वाला यह दावा 100% भ्रामक और फर्जी है। आरबीआई प्लास्टिक नोट पर अध्ययन कर रहा है, पर आज के नोट वैध हैं और चलते रहेंगे।

 

Written By: Mansi Sharma

 

ये भी पढ़े: Indian Army को मिली नई ताकत, 180KM दूर तक दुश्मन के ठिकानों को तबाह करेगा ‘अग्निवेग’ ड्रोन