Manoj Tiwari: भाजपा सांसद मनोज तिवारी के यमुना नदी में डुबकी लगाने वाले वीडियो को खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने एक्सपोज किया। गुरुवार को प्रकाशित हुए मनोज तिवारी के वायरल वीडियो में उन्होंने यह दावा किया था कि रेखा के कामों से यमुना नदी का प्रदूषण एक साल में आधा हो गया है और पानी बिल्कुल पीने लायक स्वच्छ हो गया है। लेकिन खबर इंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में यह साफ देखा जा सकता है कि न तो यमुना नदी का पानी स्वच्छ हुआ है और पीने लायक तो दूर की बात, यह पानी हाथ धोने के लिए भी उपयुक्त नहीं है। सबसे बड़ा सवाल सबके मन में यही है कि मनोज तिवारी किस दृश्य का वीडियो बनाकर यह दावा कर रहे हैं कि यमुना का प्रदूषण एक साल में आधा हो गया है।
Manoj Tiwari: छठ त्योहार के नाम पर दे रहे हैं धोखा
गुरुवार को मनोज तिवारी ने यमुना नदी में डुबकी लगाने वाले वीडियो में कहा कि यमुना नदी छठ त्योहार के लिए पूरी तरह से स्वच्छ हो गई है, लेकिन हकीकत की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। स्थानीय लोगों से जब खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने बात की, तो लोगों ने कहा कि मनोज तिवारी ने जो दावे किए हैं, वे सब झूठ हैं। उन्होंने किसी और क्षेत्र का वीडियो बनाकर झूठे दावे किए हैं। छठ के मौके पर जहां हजारों-लाखों की भीड़ इस त्योहार को मनाती है, उन्हें धोखे में डालकर उनका विश्वास जीतने की रणनीति मनोज तिवारी अपना रहे हैं।
Manoj Tiwari: रोहित अत्री- PR फंड का पैसा स्वच्छता में क्यों नहीं लगाते?
स्थानीय लोगों से बात करने के बाद खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने यमुना नदी का दृश्य दिखाया। यह दृश्य देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाएगा कि जिस वीडियो के माध्यम से यमुना नदी साफ होने का दावा किया गया था, वह यमुना नदी दुर्गंध, कचरे और गंदे झाग से भरी है। आखिर मनोज तिवारी PR की जगह पैसा यमुना नदी की स्वच्छता में क्यों नहीं लगाते? हालांकि, पूरी तरह से बदलाव नहीं आ पाएगा, लेकिन कुछ आंकड़ों में बदलाव इस पहल से मिल सकता है। खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने यमुना नदी के इस दृश्य को देखने के बाद मनोज तिवारी से यह सवाल किया कि आखिर PR का पैसा मनोज तिवारी यमुना नदी की स्वच्छता में क्यों नहीं लगाते हैं।
मनोज तिवारी का वायरल वीडियो
कालिंदी घाट से डुबकी लगाकर दिखाओ मनोज तिवारी
एक अन्य व्यक्ति ने खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री से मनोज तिवारी के बयान पर बात की। इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि अभी कुछ दिनों बाद छठ पूजा है। लाखों लोग छठ मनाने आएंगे, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यह दृश्य देखकर तो सभी हक्के-बक्के रह जाएंगे। मनोज तिवारी और दिल्ली की भाजपा सरकार झूठी है, जो यह दावा कर रही है कि यमुना नदी का प्रदूषण एक साल में आधा हो गया है।








