18 February Panchang: सनातन धर्म में पंचांग के पांच प्रमुख अंगों तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार का विशेष महत्व है, क्योंकि ये सभी किसी भी दिन के शुभ और अशुभ समय को निर्धारित करने में मदद करते हैं। 18 फरवरी के पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो शाम 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी।

भगवान गणेश को समर्पित
बुधवार का दिन भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है, को समर्पित है। गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं, सुख-समृद्धि बढ़ती है और संपत्ति में वृद्धि होती है। इस दिन भक्त सुबह या शुभ मुहूर्त में गणेश जी की पूजा अवश्य करें। पूजा में दूर्वा, सिंदूर, पान, इत्र, लावा और तिल चढ़ाने के साथ मोदक, खीर और हलवा का भोग लगाना चाहिए।
18 February Panchang: आज का नक्षत्र और योग समय
दृक पंचांग के अनुसार, नक्षत्र शतभिषा रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, उसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ होगा। योग शिव रात 10 बजकर 45 मिनट तक प्रभावी रहेगा, और करण बव शाम 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्योदय सुबह 6 बजकर 57 मिनट और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 13 मिनट पर होगा।

आज के प्रमुख शुभ मुहूर्त समय
शुभ मुहूर्तों की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 36 मिनट तक और अमृत काल दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। यह समय पूजा, जप, ध्यान और नए कार्य शुरू करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
आज के प्रमुख अशुभ काल समय
अशुभ काल भी महत्वपूर्ण है। राहुकाल दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 2 बजे तक रहेगा, इस समय विवाह, नामकरण, गृह प्रवेश या यात्रा जैसी शुभ गतिविधियां नहीं करनी चाहिए। यमगंड सुबह 8 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, और गुलिक काल सुबह 11 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। आज पूरे दिन पंचक योग भी प्रभावी है, इसलिए कुछ लोग मांगलिक कार्यों को टाल सकते हैं।






