Home » धर्म » आज का दिन कितना शुभ? 6 अप्रैल के पंचांग में जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और सभी महत्वपूर्ण मुहूर्त

आज का दिन कितना शुभ? 6 अप्रैल के पंचांग में जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और सभी महत्वपूर्ण मुहूर्त

6 अप्रैल पंचांग: शुभ मुहूर्त और राहुकाल

6 April Panchang: सनातन धर्म में किसी भी दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ समय को जानने के लिए पंचांग के पांच मुख्य अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि यदि कोई कार्य सही और शुभ समय में किया जाए तो उसके अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं अशुभ समय में शुरू किए गए कामों में अक्सर रुकावटें आती हैं और सफलता मिलने में कठिनाई हो सकती है।

तिथि और वार का विवरण

6 अप्रैल को सोमवार के दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इसके बाद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन चतुर्थी तिथि का ही प्रभाव माना जाएगा।

6 अप्रैल पंचांग: शुभ मुहूर्त और राहुकाल
शुभ मुहूर्त और राहुकाल

6 April Panchang: नक्षत्र, सूर्योदय और चंद्रमा की स्थिति

इस दिन अनुराधा नक्षत्र रात 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।
6 अप्रैल को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 42 मिनट पर होगा। चंद्रमा का उदय रात 10 बजकर 55 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त अगली सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर होगा।

सिद्धि योग और करण का संयोग

दृक पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल को सिद्धि योग दोपहर 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। बालव करण दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद कौलव करण शुरू हो जाएगा।इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर अगली रात 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यह योग शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए विशेष रूप से अच्छा माना जाता है। इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

6 April Panchang: शुभ मुहूर्त और राहुकाल
6 अप्रैल पंचांग: शुभ मुहूर्त और राहुकाल

6 April Panchang: दिन के प्रमुख शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक होगा।गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।

सायाह्न संध्या का समय शाम 6 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।अमृत काल दोपहर 3 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।वहीं निशिता मुहूर्त 7 अप्रैल की रात 12 बजे से 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय और सावधानियां

यदि अशुभ समय की बात करें तो इस दिन राहुकाल सुबह 7 बजकर 40 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।यमगण्ड का समय दोपहर 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

गुलिक काल दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक प्रभावी रहेगा।दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक और फिर दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

6 April Panchang: अन्य ज्योतिषीय प्रभाव

इसके अलावा गण्ड मूल 7 अप्रैल की सुबह 2 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।बाण रज सुबह 6 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर पूरी रात तक प्रभावी रहेगा।वहीं विंछुड़ो का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा।

ये भी पढ़े…मुख्य द्वार का वास्तु महत्व: सही दिशा में दरवाजा लाए घर में खुशहाली, धन और सकारात्मक ऊर्जा