ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अपराध से अर्थव्यवस्था तक: योगी के 9 सालों में कैसे बदला उत्तर प्रदेश

अपराध से अर्थव्यवस्था तक: योगी के 9 सालों में कैसे बदला उत्तर प्रदेश

Yogi government 9 years: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में व्यापक बदलाव का अनुभव किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी, विश्वास और परिवर्तन आज प्रदेश की नई पहचान बन चुके हैं। यूपी दिवस पर राज्य के विकास का सिंहावलोकन किया गया. साल 2017 से योगी सरकार ने कानून व्यवस्था सुधारी, बुनियादी ढांचे में निवेश किया. सीएम योगी ने यूपी को नंबर वन बनाने के लिए काम किया.

अपराध और अव्यवस्था से कानून के शासन तक

एक समय अपराध और अराजकता के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश ने अब कानून के शासन (Rule of Law) की दिशा में निर्णायक छलांग लगाई है। सशक्त पुलिस व्यवस्था, त्वरित कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस नीति से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी, पुलिस सुधार अभियानों, संगठित अपराधियों पर कार्रवाई और माफिया की संपत्तियों की जब्ती ने अपराधियों का मनोबल तोड़ने के साथ-साथ आम नागरिकों और निवेशकों में सुरक्षा का भरोसा भी लौटाया.

Yogi government 9 years: निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर बना विकास का इंजन

योगी सरकार के कार्यकाल में राज्य निवेश-आधारित विकास मॉडल की ओर तेजी से बढ़ा है। एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब ने उत्तर प्रदेश को निवेशकों की पहली पसंद में शामिल किया है। कानून-व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार का सीधा असर निवेश पर पड़ा. योगी सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित किया. रक्षा उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, डेटा सेंटर, फार्मा और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश प्रस्ताव आए. डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना ने प्रदेश को सामरिक और औद्योगिक दोनों दृष्टि से नई पहचान दी.

तकनीक से पारदर्शिता और सुशासन

डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन पोर्टल और ई-गवर्नेंस के जरिए सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। तकनीक के इस्तेमाल से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचा है।

Yogi government 9 years
                                               Yogi government 9 years

Yogi government 9 years: समावेशी विकास और सामाजिक संतुलन

सरकार ने विकास को केवल शहरों तक सीमित न रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों तक पहुंचाने पर जोर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस पहल ने सामाजिक संतुलन को मजबूत किया है।

देश की प्रगति को गति देती यूपी की अर्थव्यवस्था

आज उत्तर प्रदेश भारत की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। राज्य की आर्थिक मजबूती ने राष्ट्रीय विकास को नई गति दी है और “नया उत्तर प्रदेश” की छवि को सशक्त किया है।

ये भी पढ़े… AI की दुनिया में भारत का बड़ा कदम, पीएम मोदी आज करेंगे मेगा एक्सपो का उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल