Gaj Kesari Yog: जुलाई में आसमान में एक खास संयोग बनने जा रहा है। 14 जुलाई की शाम को कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा एक साथ आएंगे। इसी युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा जो 16 जुलाई की शाम तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष में इसे राजयोग माना जाता है। यह योग व्यक्ति को मान, सम्मान, धन और करियर में उन्नति देता है। गज का अर्थ हाथी और केसरी का अर्थ सिंह होता है। यानी यह योग ताकत, बुद्धि और नेतृत्व दोनों का प्रतीक है।
कब से कब तक रहेगा यह शुभ योग
14 जुलाई को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय गुरु पहले से ही कर्क में मौजूद होंगे। दोनों की युति से गजकेसरी योग बनेगा। यह योग 16 जुलाई को शाम 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इसके बाद चंद्रमा सिंह राशि में चले जाएंगे और योग समाप्त हो जाएगा।
ज्योतिषियों के अनुसार इस योग के दौरान व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। धन के नए रास्ते खुलते हैं। नौकरी, बिजनेस और शिक्षा में सफलता के योग बनते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ता है और रुके हुए काम गति पकड़ते हैं।
Gaj Kesari Yog: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा समय
मेष राशि
करियर में नई शुरुआत के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। पद और जिम्मेदारी दोनों बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि
यह योग आपकी ही राशि में बन रहा है इसलिए प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। करियर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए नए क्लाइंट और प्रोजेक्ट के योग हैं। बस भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। पैसों से जुड़े निर्णय सोच समझकर करें।
सिंह राशि
आपके लिए यह समय पहचान बनाने का है। लंबे समय से जिस मौके का इंतजार कर रहे थे वह मिल सकता है। सोशल सर्कल बढ़ेगा और लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। बस सेहत पर ध्यान दें।
धनु राशि
नई संभावनाओं के दरवाजे खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लाभ दे सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
मीन राशि
करियर में तरक्की का समय है। अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर बॉस और सहकर्मी आपके काम से खुश रहेंगे। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई बड़ी खरीदारी का मन बन सकता है लेकिन बजट का ध्यान रखें। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें।
क्या करें इस दौरान
गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। केले के पेड़ में जल अर्पित करें। जरूरतमंदों को पीली चीजों का दान करें। इससे योग का शुभ फल और बढ़ेगा।
रिपोर्ट – MANSI SHARMA
ये भी पढ़े… बारिश बनी आफत! महाराष्ट्र में अब तक 62+ लोगों की मौत, बाढ़-भूस्खलन और पेड़ गिरने से जनजीवन बेहाल








