Home » उत्तर प्रदेश » Ghaziabad News: 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Ghaziabad News: 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला

Ghaziabad News: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक पिछले करीब तीन महीनों से किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान किशोरी गर्भवती भी हो गई।

पेट दर्द की शिकायत के बाद हुआ खुलासा

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, घटना बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जानकारी दी थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोसी पिछले लगभग तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी पड़ोसी युवक लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई थीं।

Ghaziabad News: 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला
13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला

Ghaziabad News: परिवार से मिलने पहुंचे थे विधायक

घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया था कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। एसीपी ने बताया कि पुलिस टीम सेवा धाम इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक स्कूटी पर आता दिखाई दिया।जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में कबूला अपराध

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिराज बताया। पुलिस के मुताबिक, सिराज ने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, स्कूटी और कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े…दिल्ली के आईटीओ स्थित कार्यालय में आग: दूसरी मंजिल से उठा धुआं, 8 दमकल गाड़ियां पहुंचीं