ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Ghaziabad News: लोनी में बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू, विधायक नंदकिशोर ने किया 2.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

Ghaziabad News: लोनी में बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू, विधायक नंदकिशोर ने किया 2.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

विधायक नंदकिशोर गुर्जर

Ghaziabad News: गाज़ियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बृहस्पतिवार को डीएलएफ अंकुर विहार में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं का लक्ष्य इलाके में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना है।

बारिश के दौरान जलभराव से मिलेगी मुक्ति

कार्यक्रम के दौरान विधायक गुर्जर ने डीएलएफ मुख्य एमएम रोड पर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नए नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके साथ ही सड़क के चौड़ीकरण तथा दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्य भी शुरू किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और बारिश के दौरान जलभराव से मुक्ति मिलेगी।

स्थानीय निवासियों ने विधायक के समक्ष इलाके में हाल ही में डाली गई सीवर लाइन के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की समस्या उठाई। इस पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि लोनी क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में बिजली, सड़क, चिकित्सा, कानून व्यवस्था और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के बाद खराब हुई सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

Ghaziabad News: लापरवाही पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी ठेकेदार द्वारा लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गुणवत्ता-युक्त विकास कार्य सुनिश्चित करना है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशांत ठाकुर, विजय कुमार मिश्रा, आरती मिश्रा, ललिता रानी, प्रिया, ममता झा समेत कई सम्मानित नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े… Muzaffarnagar News: रेप केस की सुनवाई के बाद मां ने बेटी को बीच सड़क पर पीटा, आरोपी लड़के से शादी की जिद पर अड़ी थी युवती

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल