Home » देश-विदेश » भारत छोड़ते वक्त क्यों फूट-फूट कर रोने लगा अमेरिकी व्लॉगर पीएम मोदी कर डाली खास मांग

भारत छोड़ते वक्त क्यों फूट-फूट कर रोने लगा अमेरिकी व्लॉगर पीएम मोदी कर डाली खास मांग

Goodbye India: भारत छोड़ते वक्त क्यों फूट-फूट कर रोने लगा अमेरिकी व्लॉगर पीएम मोदी कर डाली खास मांग
Spread the love

Goodbye India: सोशल मीडिया पर इन दिनों विदेशी व्लॉगर्स के भारत भ्रमण के वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं, लेकिन अमेरिकी व्लॉगर ‘गबरूजी’ (GabrooJi) का हालिया वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। भारत की मेहमाननवाजी और यहाँ की संस्कृति के रंग में रंगे गबरूजी जब वापस जाने लगे, तो अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए और कैमरे के सामने ही भावुक हो गए।

Goodbye India: सिर्फ 8 घंटे और ढेर सारी यादें

वायरल हो रहे इस वीडियो में गबरूजी एक बाइक पर पीछे बैठकर सफर कर रहे हैं। उन्होंने नम आंखों के साथ बताया कि भारत में उनके पास अब केवल 8 घंटे बचे हैं। व्लॉगर ने साझा किया कि भारत के लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया है कि यहाँ से दूर जाना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है। वीडियो में उनकी रुआंसी आवाज साफ बयां कर रही है कि वह भारत की मिट्टी और यहाँ के जुड़ाव को कितना याद करेंगे।

Goodbye India: स्ट्रीट फूड और भारतीय लाइफस्टाइल के हुए मुरीद

अपनी यात्रा के अनुभवों को याद करते हुए गबरूजी ने भारतीय जीवनशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने विशेष रूप से यहाँ के नाइट लाइफ और देर रात तक मिलने वाले स्ट्रीट फूड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत जैसा अपनापन और यहाँ के लोगों का मिलनसार स्वभाव दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता।

पीएम से की ‘आधार कार्ड’ की मांग

भावुक पलों के बीच गबरूजी ने हल्का-फुल्का मजाक भी किया, जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। भारत के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मजाकिया अंदाज में अपील की कि उन्हें भी ‘आधार कार्ड’ दे दिया जाए, ताकि वह हमेशा के लिए यहाँ के होकर रह सकें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस इमोशनल वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। भारतीय यूजर्स गबरूजी के इस प्यार की सराहना कर रहे हैं और कमेंट्स में उन्हें ‘भारत का दामाद’ और ‘सच्चा दोस्त’ बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो साबित करता है कि भारत की संस्कृति में विदेशी मेहमानों को अपना बनाने की अद्भुत शक्ति है।

ये भी पढ़ें…कौन है न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर Zohran Mamdani? कुरान पर हाथ रख शपथ लेकर अमेरिका में लिखा नया इतिहास

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments