कर्नाटक के हैंं पकड़े गए आरोपी
पुलिस के अनुसार, 13 मई को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सेक्टर-1 स्थित कृष्णा काउंटी टॉवर ए की छत से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मराज राठौर, रवि कुमार, किशन राठौर, अक्षय, किरण नायर और किरण बाबू राठौर के रूप में हुई है। सभी आरोपी कर्नाटक के बीजापुर और विजयपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
Greater Noida: इस तरह बिछाते थे जाल
Greater Noida: देशभर में करोड़ों की ठगी
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने देशभर के कई लोगों को अपना शिकार बनाया और करोड़ों रुपए की ठगी की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए की-पैड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे और लगातार सिम कार्ड बदलते रहते थे। गिरोह का संचालन एक कथित ‘बॉस’ के निर्देश पर किया जा रहा था, जिससे आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में रहते थे।
ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बिसरख में मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क का संबंध देश के अन्य राज्यों से तो नहीं है।







