Home » उत्तर प्रदेश » दीपक हत्याकांड के आरोपियों को योगी की पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे

दीपक हत्याकांड के आरोपियों को योगी की पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे

दीपक हत्याकांड के आरोपी का 24 घंटे में एनकाउंटर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

युवक को गोली मारने की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, 20 मई की रात थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम वैदपुरा के बाहर एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम वैदपुरा निवासी दीपक नागर के रूप में हुई थी। घटना के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड और साजिश में शामिल चार आरोपियों नवीन, अभय, आकाश और मोगली उर्फ पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि हत्या मामले के दो अन्य आरोपी डी पार्क सर्विस रोड के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया।

Greater Noida News: पुलिस टीम पर की फायरिंग

मामले में पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान हर्ष उर्फ राधे पुत्र कल्लू निवासी ग्राम वैदपुरा और जगत सिंह पुत्र छिद्दा निवासी ग्राम वैदपुरा के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

ये भी पढ़े… अभद्र टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता, बोले- ‘PM मोदी की लोकप्रियता से राहुल गांधी के होता पेट में दर्द’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments