Home » गुजरात » अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया

Spread the love

Gujrat news: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के भावनगर में 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया। यह आयोजन श्री वीर मंधाता कोली समाज संगठन द्वारा किया गया था, जो पिछले 12 सालों से जरूरतमंद और अनाथ बेटियों की शादी करवा रहा है। अब तक इस संगठन ने 2,000 से अधिक बेटियों की शादी सफलतापूर्वक करवाई है। इससे पहले कुछ सालों में 501 जोड़ों की एक साथ शादी भी करवाई जा चुकी है।

गरीब परिवारों के लिए राहत

कोली समाज गुजरात में काफी बड़ी संख्या में है। यह समाज मुख्य रूप से खेती, मछली पालन और मेहनत-मजदूरी से जुड़ा है और आर्थिक रूप से कमजोर माना जाता है। अक्सर शादी-ब्याह में ज्यादा खर्च के कारण कई परिवार कर्ज में फंस जाते हैं, जमीन बेचनी पड़ती है या गहने गिरवी रखने पड़ते हैं। ऐसे में सामूहिक विवाह आयोजन गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। यहाँ बेटियों की शादी बिना फिजूल खर्च और सम्मान के साथ होती है।

Gujrat news: अरविंद केजरीवाल ने दिया संदेश

अरविंद केजरीवाल ने इस समारोह की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “गुजरात के भावनगर में कोली समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने का सौभाग्य मिला। यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और हमारी समृद्ध परंपराओं की सुंदर मिसाल है। सभी नवदंपतियों को सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।” उन्होंने समाज से अपील की कि दिखावे और कुरीतियों को खत्म करें। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा और सही अवसर मिलें, तो वे देश का नाम रोशन कर सकते हैं। मेहनती और प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। इस कार्यक्रम में हर जाति और धर्म की बेटियां शामिल थीं, और यह सिर्फ एक समाज का नहीं बल्कि पूरे समाज को जोड़ने वाला आयोजन था।

गुजरात में आम आदमी पार्टी का बढ़ता प्रभाव

Gujrat news: गुजरात में आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। जब नेता सामाजिक कार्यक्रमों में बिना किसी राजनीतिक उद्देश्य के हिस्सा लेते हैं, तो लोगों के दिलों में भरोसा बनता है। यह आयोजन न केवल सामाजिक बदलाव का संदेश था, बल्कि एक संवेदनशील नेतृत्व की झलक भी दिखाता है।

 

ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चार दिवसीय सिंगापुर–जापान दौरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments