Hampi Tour: बारिश का मौसम आते ही घूमने का मन करता है। अगर आप भी मानसून का मजा किसी ऐतिहासिक और खूबसूरत जगह पर लेना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज से आप बिना किसी टेंशन के कर्नाटक की सैर कर सकते हैं। इसमें फ्लाइट, होटल, खाना और घूमना, सब शामिल है।
हंपी-बादामी विरासत ओडिसी टूर की शुरुआत
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC का यह हवाई टूर पैकेज ‘हंपी-बादामी विरासत ओडिसी’ नाम से शुरू होगा। यह यात्रा 30 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक चलेगी और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से फ्लाइट पकड़कर शुरू होगी।

6 दिन में ऐतिहासिक धरोहरों की सैर
इस 6 दिन की यात्रा में आपको कर्नाटक के सबसे मशहूर ऐतिहासिक स्थल दिखाए जाएंगे। यात्री यहां के प्राचीन मंदिरों, शानदार वास्तुकला, पुराने किलों और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स को करीब से देख सकेंगे। मानसून में हंपी और बादामी की हरियाली और भी खूबसूरत लगती है।
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
IRCTC ने इस टूर में हर सुविधा का ध्यान रखा है। पैकेज में लखनऊ से फ्लाइट टिकट, आरामदायक होटल में ठहरने की सुविधा, रोजाना नाश्ता और रात का खाना शामिल होगा। साथ ही, लोकल घूमने के लिए एसी बस और टूर एस्कॉर्ट भी रहेगा, ताकि आपको किसी चीज़ की परेशानी न हो।
इन जगहों की कराई जाएगी सैर
टूर के दौरान आपको अंजनाद्री हिल, विट्ठल मंदिर परिसर, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल और ससिवेकालु गणेश जैसी प्रसिद्ध जगहों की सैर कराई जाएगी। इसके अलावा बादामी गुफा मंदिर और चित्रदुर्ग किले की यात्रा भी होगी, जहां से आप कर्नाटक का इतिहास करीब से महसूस कर पाएंगे।
जानिए टूर पैकेज की कीमत
अब बात पैसों की। इस हवाई पैकेज की कीमत रूम शेयरिंग पर निर्भर करती है। एक व्यक्ति के लिए 53,100 रुपये, दो लोगों के साथ ठहरने पर 43,100 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन लोगों के साथ ठहरने पर 40,600 रुपये प्रति व्यक्ति लगेंगे।

बच्चों के लिए अलग किराया
बच्चों के लिए भी अलग रेट रखे गए हैं। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए बेड के साथ 35,500 रुपये और बिना बेड 32,100 रुपये हैं। 2 से 4 साल के बच्चों का बिना बेड पैकेज 17,600 रुपये प्रति बच्चा होगा।
बुकिंग कैसे करें?
बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी। आप लखनऊ के गोमती नगर स्थित IRCTC पर्यटन भवन कार्यालय या वेबसाइट http://www.irctctourism.com से बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए IRCTC हेल्पलाइन नंबर 9236391909, 9305111765, 9236391911 पर कॉल कर सकते हैं।
क्यों चुनें यह टूर पैकेज?
कुल मिलाकर, अगर मानसून में बिना झंझट के कर्नाटक की ऐतिहासिक और प्राकृतिक खूबसूरती देखनी है, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
यह भी पढ़े…खंडवा के आसरा माता मंदिर का 1000 साल पुराना चमत्कार, 5 मंगलवार की पूजा से भर जाती है सूनी गोद








