Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ में मौत का मंजर! शादी की खुशियां मातम में बदली- हापुड़ हादसे में 6 बारातियों की जान गई!

हापुड़ में मौत का मंजर! शादी की खुशियां मातम में बदली- हापुड़ हादसे में 6 बारातियों की जान गई!

Spread the love

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना धौलाना क्षेत्र में धौलाना-गुलावठी रोड पर रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब बारातियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बस पर गिरा ट्रक

पुलिस के मुताबिक, बस में 20-25 बाराती सवार थे, डासना से बुलंदशहर के गुलावठी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में बस ग्रामीण इलाके में खड़ी थी और कुछ लोग नीचे उतरकर चाय-नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और ट्रक उसके ऊपर जा गिरा।

Hapur Road Accident: बस के अंदर फंसे बाराती, कटर से निकाले गए

हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कुछ लोगों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि कई को कटर की मदद से बस की बॉडी काटकर बाहर निकालना पड़ा।

6 की मौत, 7 घायल

इस हादसे में 5 बारातियों समेत कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें ट्रक चालक भी शामिल है। मृतकों में यूनुस, युसूफ, अख्तर, सोनू और मुन्ना शामिल हैं। वहीं नदीम, नईम, जुनेद, अय्यूब, सिराजुद्दीन, हसरत और हबीब गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Hapur Road Accident
                                                     Hapur Road Accident

Hapur Road Accident: अस्पताल में चल रहा इलाज

घायलों को पहले धौलाना सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें पिलखुवा स्थित रामा मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तेज रफ्तार और अंधेरा बना कारण

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण हुआ। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले सड़क हादसों की गंभीरता को दर्शाता है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

आगे अपडेट हो रही …

ये भी पढ़े… क्या आज बदल जाएगी महिलाओं की राजनीति? मोदी का संबोधन बना चर्चा का केंद्र!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments