Home » बिहार » बिहार में CM की कुर्सी की रेस तेज! सिर्फ 4 नाम टॉप पर एक महिला भी शामिल, मोदी की एंट्री से बढ़ी हलचल

बिहार में CM की कुर्सी की रेस तेज! सिर्फ 4 नाम टॉप पर एक महिला भी शामिल, मोदी की एंट्री से बढ़ी हलचल

Bihar New CM: पटना में नए मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। इसे लेकर राजधानी में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज

सड़क किनारे बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्यंमत्री की शपथ ग्रहण समारोह में  नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Bihar New CM: पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान सांसद एंव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को  भाजपा और संगठन ने मिलकर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और आगे की रणनीति पर नजर रखेंगे। राजनीति जानकारों का माना है कि काफी समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे शिवराज सिंह क्या बिहार से कब्ज पकड़ सकते है ।

सीएम की रेस में 4 प्रमुख नाम

नए मुख्यमंत्री को लेकर चार नाम चर्चा में हैं- सम्राट चौधरी,  श्रेयसी सिंह,  जनकराम और विजय सिन्हा बिहार के सीएम की रेस में चल रहा है। कयास खेल लगातार चल रहा है और देखना होगा कि अन्त में बिहार के सीएम का मुखाड़ा किसको पहनाया जाता है। बताया जा रहा है कि पार्टी इस बार नया चेहरा सामने ला सकती है, जिसमें महिला उम्मीदवार की संभावना भी जताई जा रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी चीजें तय योजना के अनुसार चल रही हैं।

Bihar New CM: राजनीतिक बदलाव के संकेत

करीब दो दशकों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही थी। अब पहली बार बीजेपी अपने मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में दिख रही है। बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच 15 अप्रैल की तारीख बेहद अहम मानी जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि राज्य की कमान किस नेता को सौंपी जाती है।

ये भी पढ़े… वंचितों के लिए बड़ा प्लान! योगी बोले-अंबेडकर के सपनों को कर रहे साकार, जानिए विस्तार से…