Breaking News
Home » हरियाण » हरियाणा में बीजेपी का भगवा परचम, नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस साफ,पीएम मोदी बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

हरियाणा में बीजेपी का भगवा परचम, नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस साफ,पीएम मोदी बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

हरियाणा में बीजेपी का भगवा परचम, नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस साफ,पीएम मोदी बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

HARYANA BJP: हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की ताकत का प्रदर्शन कर दिया है। पश्चिम बंगाल और असम में मिली राजनीतिक बढ़त के बाद अब हरियाणा में भी बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। राज्य के अधिकांश नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर समितियों में भाजपा ने जीत हासिल कर यह साबित कर दिया कि जनता का भरोसा अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर कायम है।

पीएम मोदी ने जताया आभार, बोले- विकास और सुशासन पर जनता की मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हरियाणा की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत विकास, सुशासन और डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।उन्होंने लिखा कि हरियाणा के लोगों ने एक बार फिर भाजपा-राजग सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को इस जीत का असली योद्धा बताते हुए उनका अभिनंदन किया।इन चुनावों में भाजपा ने उकलाना को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख निकायों में जीत दर्ज की। उकलाना में 23 वर्षीय छात्रा रीमा सोनी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया।रीमा सोनी ने कहा कि वह एक साधारण परिवार से आती हैं और यह जीत उकलाना की जनता के विश्वास की जीत है।

HARYANA BJP: हुड्डा के गढ़ सांपला में भी खिला कमल

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव वाले सांपला में भी भाजपा ने जीत हासिल कर कांग्रेस को करारा संदेश दिया।यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि कांग्रेस ने यहां अपना उम्मीदवार तक नहीं उतारा था। भाजपा उम्मीदवार प्रवीण ने निर्दलीय प्रत्याशी अंकित को 687 वोटों से हराया।तीनों बड़े नगर निगमों में बीजेपी की शानदार जीतपंचकूला में भाजपा उम्मीदवार श्यामलाल बंसल ने कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 36,252 वोटों के बड़े अंतर से हराया।सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन ने कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से मात दी।अंबाला में भाजपा की युवा उम्मीदवार अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की कुलविंदर कौर को 21,358 वोटों से हराया।

HARYANA BJP: वार्ड चुनावों में भी कांग्रेस का बुरा हाल

पंचकूला, सोनीपत और अंबाला में वार्ड स्तर पर भी भाजपा का दबदबा देखने को मिला।पंचकूला में भाजपा ने 17 वार्ड जीते।सोनीपत में भाजपा ने 17 वार्डों पर कब्जा किया।अंबाला में भाजपा को 16 वार्डों में जीत मिली।कांग्रेस कई वार्डों में तीसरे नंबर तक खिसक गई और कुछ जगह निर्दलीय उम्मीदवारों से भी पीछे रह गई।रेवाड़ी और धारूहेड़ा में भी बीजेपी की बड़ी जीतरेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की विनीता पिप्पल ने कांग्रेस की निहारिका को 21,445 वोटों से हराया।धारूहेड़ा में भाजपा के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने बाबू लाल को 6,236 वोटों से मात दी।

HARYANA BJP: हरियाणा में क्यों अहम मानी जा रही है यह जीत?

हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे इस बात का संकेत हैं कि राज्य में भाजपा की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद यह जीत पार्टी के मनोबल को और बढ़ाने वाली मानी जा रही है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नतीजे ने यह साफ कर दिया है कि हरियाणा की जनता विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।जनता का संदेश साफ- विकास पर भरोसा, बीजेपी पर विश्वासहरियाणा नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने यह संदेश दे दिया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जनता का भरोसा बरकरार है। विपक्ष के तमाम आरोपों के बावजूद जनता ने विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है।हरियाणा की इस जीत ने भाजपा को न सिर्फ राजनीतिक बढ़त दी है, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि मैदान में कमल अभी पूरी ताकत से खिला हुआ है।

ये भी पढ़े: सुवेंदु सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments