ख़बर का असर

Home » हरियाण » बुजुर्गों की पेंशन कटौती पर सियासी हंगामा

बुजुर्गों की पेंशन कटौती पर सियासी हंगामा

हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन कटौती को लेकर राजनीतिक पारा फिर से हाई हो गया है। आज सोनीपत में जिला पार्षद संजय बड़वासनी और उनके साथियों ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसमें नियोक्ता द्वारा वेतन का 8.33% और केंद्र सरकार द्वारा 15,000 रुपये तक के वेतन पर 1.16% अंशदान किया जाता है।

Haryana news: हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन कटौती को लेकर राजनीतिक पारा फिर से हाई हो गया है। आज सोनीपत में जिला पार्षद संजय बड़वासनी और उनके साथियों ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शरीर को बेड़ियों से बांधकर लघु सचिवालय तक मार्च किया। इस प्रदर्शन में उनके साथ उन बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया जिनकी पेंशन काटी गई है। बुजुर्ग महिला और पुरुषों ने सरकार से दोबारा पेंशन बहाल करने की गुहार लगाई। संजय बड़वासनी ने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया। उनका कहना है, “अगर बुजुर्गों के सम्मान पर कोई ठेस पहुंची, तो सरकार के किसी भी शख्स को हमारे गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। यह पेंशन नहीं, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान की राशि है, जिसपर सरकार डाका डाल रही है।”

Haryana news: देश में कर्मचारी पेंशन योजना के आंकड़े

केंद्र सरकार के मुताबिक, कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (EPS-95) के तहत 9,000 रुपये से कम पेंशन पाने वाले 47.04 लाख लोग हैं। कुल पेंशनभोगियों की संख्या 82.11 लाख है। लोकसभा में लिखित उत्तर में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि न्यूनतम पेंशन को वर्तमान में 1,000 रुपये से बढ़ाने के लिए श्रमिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने अनुरोध किया है।

कर्मचारी पेंशन योजना क्या है?

Haryana news: कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसमें नियोक्ता द्वारा वेतन का 8.33% और केंद्र सरकार द्वारा 15,000 रुपये तक के वेतन पर 1.16% अंशदान किया जाता है। इसका मकसद पेंशनभोगियों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा देना है।

 

ये भी पढ़े: चतरा में रिश्तों का दर्दनाक कत्ल, पूर्व पति ने मारी गोली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल